{"_id":"6900f902c92c5cd6aa01cf08","slug":"the-moss-on-the-ponds-stairs-proved-fatal-as-both-young-men-slipped-and-fell-ballia-news-c-190-1-ana1001-151011-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पोखरे की सीढ़ी की काई बनी जानलेवा, पैर फिसलने से गिरे थे दोनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पोखरे की सीढ़ी की काई बनी जानलेवा, पैर फिसलने से गिरे थे दोनों युवक
विज्ञापन
बलिया। छठ पर्व पर वेदी बनाने व पूजा करने के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महेश व अनुज की मौत पर परिवार व गांव में मातम पसर गया। पोखरे की सीढ़ी की अच्छी तरह से सफाई न होने से महेश व अनुज की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सीढ़ी पर लगी काई पर दोनों युवकों के पैर फिसल गए और वे गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो महिलाओं का करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो गई। बेटे के स्वास्थ्य की कामना से तीन दिन से व्रत कर रही मां का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
नगरा थाना के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी महेश पटेल (28) पचपेड़वा स्थित पोखरा पर छठ पूजा के लिए ईंख गाड़ते समय पोखरे की सीढ़ी पर लगी काई के कारण फिसल कर सीढ़ी पर सिर के बल गिरने के बाद पानी में चला गया था। आसपास के लोग कुछ समझते तब तक महेश बेहोश होने के कारण पानी में डूबा रहा। घाट पर मौजूद दो तीन युवकों ने महेश को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। महेश दो भाइयाें में बड़ा था। पिता की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बेटे के लिए तीन दिन से व्रत पर रही मां हेमंवती देवी यह खबर सुन बेहोश हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो भीड़ जुट गई। छोटे भाई दिनेश ने मुखाग्नि दी।
वहीं, दूसरी तरफ मनियर थाना के मल्हुआ निवासी अनुज पासवान छठ पूजा की वेदी तैयार करने के दौरान पोखरे की सीढ़ी पर लगी काई पर पैर फिसलने के कारण डूब गया था। डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई थी। घटना के कारण पड़ोसियों ने पर्व नहीं मनाया। ग्रामीणों ने पर्व की घर पर रस्म अदायगी की। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर मां मनोरमा देवी व छोटी बहन रो-रोकर बेहाल रहीं। घर पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अनुज पढ़ने में अच्छा था, वह टीडी काॅलेज में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। पिता छोटक पासवान ने बेटे को मुखाग्नि दी।