{"_id":"6076edf28ebc3e8d2e1b68d9","slug":"the-missing-candidate-was-then-given-by-family-members-in-the-police-station-ballia-news-vns5849682185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुआ प्रत्याशी तो परिजनों ने दी थाने में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुआ प्रत्याशी तो परिजनों ने दी थाने में तहरीर
विज्ञापन
नरही। विकास खंड सोहांव के हवाई फायरिंग के बाद सुर्खियों में आया पिपरा कला गांव राजनीतिक रार का अखाड़ा बन गया है। एक पक्ष के समर्थित प्रत्याशी के मंगलवार से ही गायब होने पर बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि पिपरा कला गांव में दो अप्रैल की रात ब्लाक प्रमुख के दो दावेदार आकाश सिंह एवं मनीष सिंह धीरज के बीच दावतों के दौर के दौरान हिंसक झड़प एवं हवाई फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जबकि 13 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। मनीष सिंह धीरज के पक्ष के विजय सिंह बागी पिछड़ी सीट होने के कारण गांव के ही धर्मेंद्र राजभर पुत्र स्वर्गीय बेचू राजभर को मैदान में उतार दिए था और उन्होंने वोट मांगना भी शुरू कर दिया था। वहीं, बुधवार की सुबह से ही धर्मेंद्र राजभर गायब है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में उसके गायब होने की तहरीर दी है। जानकारी होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि पिपरा कला गांव में ग्राम प्रधान पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को लेकर काफी गहमागहमी है। मंगलवार को फरार चल रहे एक आरोपी आकाश सिंह की बहन अमृता सिंह ने भी पिपरा कला गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया। दोनों पक्ष के लोग अभी भी भूमिगत है,लेकिन प्रधान पद एवं क्षेत्र पंचायत पद पर अपने सगे संबंधियों को भी चुनाव लड़ा रहे हैं। इस गांव में अभी भी प्रधान पद के लिए करीब सात दावेदार मैदान में हैं।