फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants bought meat and opened fire when asked for money

Ballia News: मनबढ़ों ने खरीदा मांस, पैसा मांगने पर की फायरिंग

Tue, 22 Apr 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants bought meat and opened fire when asked for money
भीमपुरा। थाना क्षेत्र बरौली स्थित बड़ी नहर पुलिया के समीप सोमवार को बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने मांस खरीदा और जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो फायरिंग कर दी। इसके बाद मनबढ़ों ने दुकानदार से बिक्री के पैसे भी छीन लिए।
विज्ञापन

अवराई खुर्द निवासी सुनील पासवान बरौली बाजार से आगे नहर पुलिया के समीप मांस बेचता है। सोमवार को दिन में साढ़े दस बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। तीन किलोग्राम मांस खरीदा ।
विज्ञापन

सुनील ने पैसे मांगे तो मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। हालांकि दुकानदार बच गया। इसके बाद बिक्री के करीब बीस हजार रुपये छीन लिए। दहशत फैलाने के लिए मनबढ़ों ने वहां खड़े एक ऑटोरिक्शा पर भी गोली चलाई और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पीड़ित सुनील ने इसकी सूचना डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि तीनों युवक इसी क्षेत्र के हैं। गोली चलाने वाला युवक अपराधी किस्म का है और ननिहाल में रहता हैं। पुलिस आरोपियों के नाते-रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed