फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreant was shot in the encounter and three of his accomplices were also arrested

Ballia News: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए

Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The miscreant was shot in the encounter and three of his accomplices were also arrested
हल्दी । एटीम कार्ड बदलकर फ्रॉड कर भाग रहे अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को बुधवार की रात पुलिस ने हृदयचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह में शामिल उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी मो. फहीम मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अभियुक्तों के पास से 63 एटीएम कार्ड सहित दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए हैं। शहर के किसी एटीएम पर कार्ड बदलकर फ्राॅड करने का मामला आने पर पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी हल्दी के रास्ते बिहार भागने के फिराक में थे। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर हल्दी थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह टीम के साथ सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के हृदयचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले रास्ते पर एक कार से जा रहे चार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोक कर चेक करना चाहा। लेकिन चारों ने उतरकर भागने का प्रयास किया। उनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर असलहे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस की गोली से एक अभियुक्त घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त का नाम बच्चा लाल (27) निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) बिहार है। जबकि उसके सहयोगी साहेब कुमार निवासी मढि़या बरियारपुर थाना पीयरा कोठी, मदन महतो निवासी पंडीतपुर थाना पीयरा कोठी, लालबाबू महतो निवासी पंडितपुर, बिहार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अलग-अलग बैंकों के63 एटीएम कार्ड, एक कार, 5200 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि उनका एक गैंग है, जो बलिया व अन्य स्थानों पर लोगों से एटीएम कार्ड फ्रॉड करके उनका पैसा निकाल लेता है या अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता है। चारों फ्राॅड किए गए पैसे को आपस में बांट लेते हैं।

उनके द्वारा जिले में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बलिया के अलावा यूपी के अन्य जिलों और दिल्ली में भी ये इस तरह की जालसाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed