फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The minister reviewed the preparations before the flood

Ballia News: बाढ़ से पूर्व तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

Tue, 08 Jul 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The minister reviewed the preparations before the flood
बलिया। जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ माल्देपुर में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बलिया में बाढ़ रोधक कार्यों, किसानों और आमजन को राहत देने हेतु चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा की तथा आने वाले समय में इन कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

माल्देपुर में अधिकारियों से मंत्री ने बाढ़ संबंधित चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उन्हें समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस बीच जलशक्ति मंत्री ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर में सरयू नदी के तट पर हो रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि जिले में जो भी बाढ़ संबंधी कार्य चल रहे हैं उसे प्राथमिकता पर समय से पूरा कराया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो भी निरोधात्मक कार्य हो रहे हैं उसे हरहाल में नदियों में जलस्तर बढ़ने से पहले पूर्ण करा लिया जाए। मंत्री ने माल्देपुर व चैनछपरा में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल में जोताई-बोआई का सीजन है। नहरों में पानी की सुचारू व्यवस्था रखी जाए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचे, इसकी हर हाल में व्यवस्था की जाए। कहा कि यदि कहीं भी नहर में पानी नहीं आने की कहीं भी शिकायत मिलती है या इसको लेकर किसान हंगामा आदि करते हैं तो संबंधित विभागीय कर्मियों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को भी लेकर भी पहुंचे थे, जिसका मंत्री ने समाधान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया
जलशक्ति मंत्री ने बांसडीह विधानसभा स्थित चांदपुर में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed