{"_id":"5dcaf1bc8ebc3e5b5c25e712","slug":"the-minister-handed-over-the-missing-child-to-parents-ballia-news-vns4940194160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता को बालक को मंत्री ने माता-पिता को किय सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता को बालक को मंत्री ने माता-पिता को किय सुपुर्द
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवरामपुर गंगा घाट पर सोमवार को माता-पिता संग स्नान करने आया बालक लापता हो गया। जिसे मंगलवार को राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जानाड़ी गांव के प्रधान व यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शिविर में बुलाकर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। मंत्री ने बालक को जूता, कपड़ा आदि देकर विदा किया।
मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के थाना रेवतीपुुर क्षेत्र के साइतबांध डेढ़गांवां निवासी ओप्रकाश अपनी पत्नी तारा देवी व सात वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के साथ सोमवार की शाम शिवरामपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। जहां आरती देखने के बाद साकेत सिंह सोनू क्षरा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए माता-पिता चले गए। इसीबीच उनका पुत्र भटक कर जनाड़ी प्रधान द्वारा आयोजित शिविर में पहुंच गया। जिसे जनाड़ी के प्रधान घनश्याम पांडेय ने अपने शिविर में बैठा लिया। मंगलवार को सुबह नौ बजे तक कोई उसे लेने नहीं पहुंचा तो प्रधान ने चाइल्डलाइन से संपर्क किया। इधर, बालक के माता-पिता ने भी चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। शिविर में पहुंचे राज्यमंत्री व प्रधान बालक को लेकर चाइल्ड लाइन लेकर आ रहे थे, तभी स्टेशन पर बालक के माता-पिता बैठकर बालक के लिए विलाप कर रहे थे। जिन्हें सूचना देकर मंत्री ने शिविर में बुलाया और उनके पुत्र को कपड़ा, जूता आदि देकर सुपुर्द किया। बालक को पाकर माता-पिता प्रफुल्लित दिखे और मंत्री समेत लोगों को धन्यवाद दिया।