{"_id":"686d520b9d45d6fa690eb964","slug":"the-minister-gave-the-benefits-of-the-schemes-to-the-beneficiaries-ballia-news-c-190-1-svns1007-143667-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंत्री ने लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंत्री ने लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा बहुददेशीय सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के विचारों, मूल्यों को आत्मसात करने का दिन है। उनका राजनीतिक जीवन केवल पद और प्रतिष्ठा के लिए नहीं था, उनके विचार और मूल्य अन्य के लिए आदर्श उदाहरण था। उन्होंने दिल्ली से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा की। आपालकाल के दौरान उन्होंने सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वह हमेशा निरंकुश सत्ता का विरोध करते थे। जल शक्ति मंत्री ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कटानरोधी कार्यों के लिए 40 करोड़ और बलिया विधानसभा के लिए 52 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने चंद्रशेखर पार्क में स्थित चंद्रशेखर की प्रतिमा पर मल्यार्पण करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
लाभार्थियों को दिए डमी चेक
जल शक्ति मंत्री ने लाभार्थी रामरती देवी, प्रभावती देवी, सुनिता देवी, आदि को राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, ममता देवी, सरोज पटेल, सुधा, आदि को विधवा पेंशन योजना से लाभान्वित किया। इसके अलावा धीरेंद्र शर्मा, विनोद सिंह, शशि भूषण पाण्डेय आदि प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण पत्र दिया। परिषदीय विद्यालयों में अधिक नामांकन कराने के लिए शिक्षक अभिलाष मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, उषा देवी, कामती देवी, संतोष कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बीसी सखी में इंदू देवी, सोनी सिंह, सुशीला मिश्रा, गुड़ियां वर्मा, ममता यादव, सीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत सोनी, नन्द किशोर, चिता देवी, मुनी लाल, गीता को प्रमाणपत्र दिया। विकास खंड दुबहड में योगेन्द्र मिश्रा, जगमोहन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, भिखारी, रीना देवी आदि को प्रमाण पत्र दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के पात्र लाभार्थियों को 05-05 लाख रुपये का डमी चेक दिया। इसके बाद 25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ट्राईसाइकिल दी। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नपाअध्यक्ष संत कुमार गुप्ता (मिठाई लाल), जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।
मेरे गुरु थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर:रामगोविंद
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के आवास पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा को अपना जीवनधर्म बनाया। लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्व.चंद्रशेखर मेरे गुरु, अविभावक और प्रेरणा रहे है। इस अवसर पर सपा उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, रंजीत चौधरी, सुशील यादव, अधिवक्ता संदीप यादव, ई.बबलू, रामाधार यादव आदि उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
बेल्थरारोड। पूर्व पीएम चंद्रशेखर की 18वीं पुण्यतिथि पर नगर के चंद्रशेखर उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा से विभूषित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, प्रदीप सिंह, गुमान सिंह, विश्राम सिंह, महा प्रताप, रविशंकर सिंह पिक्कू, दिलीप सिंह, शशि चौरसिया, सखीचंद, सूर्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।