फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The minimum temperature reached five degrees.

Ballia News: न्यूतनतम पारा पहुंचा पांच डिग्री पहुंचा

Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached five degrees.
बलिया। मौसम में बदलाव व कड़ाके की ठंड से आमलोग बेहाल हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार की आधी रात को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 14.5 डिग्री मौसम विभाग के पोर्टल पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम और कड़ाके की ठंड का असर बदस्तूर जारी है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। सोमवार को सुबह में हल्का कोहरा रहा, दोपहर में धूप निकली। पछुआ हवा के बीच गलनभरी ठंड में धूप भी बेअसर रही। नगर हो या ग्रामीण इलाका हर जगह लोग अलाव आदि का इंतजाम कर शरीर को गरम करते रहे। पारा गिरने से बढ़ती ठंड को देख किसान काफी परेशान हैं। ठंड से रबी की फसलें प्रभावित होने लगी हैं। आलू, टमाटर, हरे मिर्च, मटर, सरसों की फसलों पर ठंड की मार पड़ने लगी है। किसानों को इन फसलों को बचाने के लिए जूझना पड़ रहा है और महंगे दामों पर फसल रक्षक दवाओं को खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed