फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The maximum temperature was 14.5 degrees Celsius for the first time in the season.

Ballia News: सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री

Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 14.5 degrees Celsius for the first time in the season.
बलिया। जिले में शीतलहर में बृहस्पतिवार को वृद्धि हो गई। शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान सीजन में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दूसरी बार 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

दिनभर कोहरा और बादल छाया रहा। शाम तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। इस दौरान पछुआ हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था। स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर पहनने के बाद भी लोगों को सर्द हवा से राहत नहीं मिली। ठंड बढ़ने से पशुपालक व किसानों को पशुओं को ठंड से बचाकर रखने में कई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम में अब धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। पूरे दिन बर्फीली हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed