{"_id":"605f31998ebc3ed4be2dc768","slug":"the-market-is-getting-crowded-with-buyers-due-to-holi-ballia-news-vns582187925","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली को लेकर बाजारों खरीदारों की हो रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को लेकर बाजारों खरीदारों की हो रही भीड़
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में होली पर्व के अनार अबीर की खरीदारी करते युवक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। बाजार में होली के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी जा रही है। हर तरह की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। कोरोनाकाल को देखते हुए दुकानदार खरीदारी से खुश है। बाजार में हो रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है और बाजार में पुलिसकर्मी लगातार चक्रमण कर रहे हैं। चौकिया मोड़ इलाके में रंगभरी एकादशी के साथ इलाके समेत बाजार में होली का उल्लास शुरू हो गया है। घरों से लेकर बाजार तक इसकी तैयारी जोरों पर है। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं में काफी उत्साह है। कोई फैशनदार कपड़े तो कोई रंग गुलाल के साथ पिचकारी की खरीदारी करने में जुटा है। होली को लेकर कपड़ों की दुकान पर लोगों की भीड़ है लेकिन कुछ लोग अभी भी कोरोना महामारी को लेकर सावधान हैं। होली में हर कोई सज-धजकर अबीर-गुलाल लेकर एक-दूसरे को लगाने के लिए उत्साहित रहता है। बच्चे पिचकारी तो युवा डिजाइनदार कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं, महिलाओं को साड़ी एवं फैंसी सूट खूब भा रहे हैं। अधिकतर लोगों में ब्रांडेड सामानों की पसंद अधिक है। इसके अलावा, जूता, चप्पल एवं आभूषणों की दुकानें भी गुलजार हैं।
फोटो सहित
न बरतें कोताही, इस बार पिचकारी से खेलें होली
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रबुद्धजनों की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिले में इस बार कोविड-9 की छाया में होली का त्योहार मनाया जाएगा लेकिन लोग कोरोना से सावधानी बरतते हुए होली मनाने को बेहतर मान रहे हैं। हालांकि अधिकांश लोग कोरोना के कारण इस बार पिचकारी से होली खेलने को तवज्जो दे रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करते हुए होली का आनंद उठाया जा सके। वैसे तो उन्हें इस बात की भी आशंका है कि कहीं लॉकडाउन की काली छाया रंगों के इस पर्व को बदरंग ना कर दें। भय के इस माहौल में भी लोग गुझियां की मिठास और फाग के गीतों के साथ होली का पर्व मनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। महिलाएं घर में पकवान बनाने में जुटी हैं तो बड़े और बुजुर्ग फाग गीतों की चाशनी में त्योहार की मिठास को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे लोग सतर्कता के साथ होली खेलने की बात कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कोरोनाकाल में लोग पिचकारी और फेस कवर की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।
बाजार में उपलब्ध है होली खेलने वाला फेस कवर
बलिया। दुकानदार आकाश पटेल बिट्टू ने बताया कि वैसे तो आमतौर पर पिचकारी 20 से 500 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। इनमें चार क्वालिटी की अलग-अलग पिचकारियां हैं। इनमें छोटी बंदूक वाली पिचकारी की कीमत 30 से 300 रुपए तक है। एयरगन वाली पिचकारी की कीमत 500 से 600 रुपए है। वाटर टैंक वाली पिचकारी कीमत 200 से 700 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा, लंबी पिचकारी की कीमत 25 से 250 रुपए है। कोरोना को देखते हुए इस बार फेस कवर और टोपी भी आई है। टोपी की कीमत 25 से 50 रुपए है। फेसकवर की कीमत 50 से लेकर 200 रुपए तक है। बताया कि इस बार कोरोना के कारण लोग लंबी वाली पिचकारी के साथ-साथ टोपी और फेसकवर को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
जहां तक संभव हो घर में रहें और अपने परिवार के साथ होली मनाएं। टोलियों में और दूसरों के घर जाकर इस बार होली न खेलें। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होली का त्योहार मनाएं। - गणेश पांडेय, आर्किटेक्ट इंजीनियर
इस साल होली को घर में रहकर मनाना ही समझदारी भरा कदम होगा लेकिन फिर भी आप होली खेल ही रहे हैं तो ध्यान रहे कि अच्छे से नहाने या हैंडवाश करने के बाद ही खाने-पीने की चीजों को हाथ लगाएं। आपकी एक गलती से पूरा परिवार बीमारी की चपेट में आ सकता है। - राजेश पांडेय, प्रवक्ता, इंटर कॉलेज, बंशी बाजार
होली के जश्न में कोविड-19 की गाइड लॉइन का पालन करना ना भूलें। लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखें और पिचकारी से ही रंग खेलें। मॉस्क से फेस को अच्छी तरह कवर करें। गुलाल या रंग सावधानी के साथ लगाएं। ख्याल रहे कि यह आंख या मुंह में न जाए। ताकि संक्रमण का अंदेशा कम से कम रहे। - डॉ. राकिफ अख्तर, अधीक्षक, सीएचसी रतसर
होली खेलने के लिए आर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें। बेहतर होगा पिचकारी से होली खेलें ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सके। रंग लगाने के बाद पास जाकर गले मिलने या हाथ मिलाने के बजाए मुंह से बोलकर शुभकामनाएं दें। - पं. भरत, अध्यात्मवेता