Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The market for Diwali decorations is buzzing; homes are beginning to be adorned with artificial flowers and attractive decorative lights.

Ballia News: दीपावली पर सजावट का बाजार गर्म, कृत्रिम फूलों और आकर्षक झालरों से सजने लगे घर

Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The market for Diwali decorations is buzzing; homes are beginning to be adorned with artificial flowers and attractive decorative lights.
नगर के शहीद पार्क चौक में आर्टिफि​शियल फूलों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियों का दौर तेजी से चल रहा है। घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ अब सजावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसका सीधा असर बाजारों पर दिख रहा है, जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार दीपावली पर घरों, मंदिरों और बरामदों को सजाने के लिए आर्टिफिशियल (कृत्रिम) फूलों, रंग-बिरंगी लड़ियों और डिजाइनर तोरणों की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है।
विज्ञापन

घरों की रंगाई के काम को पूरा करने में लोग जुटे हुए हैं। दीपावली से पहले घरों को पूरी तरह से साफ-सफाई की जाती है। उसके बाद उसकी सजावट की जाती है। ऐसे में मंदिरों और घरों को सजाने के लिए ओम, लक्ष्मी जी के पगचिह्न और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। ग्राहकों की पसंद को रंग-बिरंगी आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियों के साथ झालर व तोरण की खरीदारी में जुट गए हैं। दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान का स्टॉक मंगाकर दुकानें सजा ली हैं। दुकानदार वीरेंद्र, परशुराम, स्वामीनाथ, बृजेश व कन्हैया ने बताया कि बताया कि दीपावली को लेकर झालरें, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां और पूजन सामग्री मंगाई गई हैं। बाजार में ग्राहक पहुंचने लगे हैं। उम्मीद है कि त्योहार तक कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सजावट का नया ट्रेंड: लोग प्राकृतिक फूलों के साथ-साथ लंबे समय तक टिकने वाले आर्टिफिशियल फूलों और झालरों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाजारों में रौनक: सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी, कासिम बाजार, मीना बाजार और आर्य समाज रोड पर सजी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी है।
बाहरी शहरों से आपूर्ति: व्यापारियों ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनारस, लखनऊ, मथुरा और कानपुर से विशेष सजावटी सामान मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
घरों के सजावट के दाम इस प्रकार है।
-सजावट झालर- 20 से 250 रुपये तक
-शुभ-लाभ- 40 से 300 रुपये तक
-झालर सजावट बिजली की लाइट वाला- 350 रुपये
-लड़ी - 25 रुपये
लक्ष्मी जी के पगचिह्न- 20 से 250 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed