फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The market closed for opposing

बाजार बंद करा सड़क पर उतरे ग्रामीण

Mon, 25 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Mon, 25 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The market closed for opposing
थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह बलात्कार के बाद युवती की निर्मम हत्या की घटना ने लोगों में आक्रोश भर दिया है।
विज्ञापन



वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों का सुराग न मिलने से गुस्साए लोगों ने सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चक्काजाम कर दिया।

 इस दौरान हल्दी चट्टी की सभी दूकानें दिनभर बंद रहीं। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के विरु द्ध हत्या और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एनएच जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस कप्तान केसी गोस्वामी ने तीन दिन के भीतर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।


इलाके के भरसौता गांव अंतर्गत पेट्रोलपंप के समीप सिपाही भर्ती के लिए दौड़ने गई एक युवती की अस्मत लूटने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह घटना ने सबको हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन


 युवती की लाश देखकर सबका कलेजा कांप उठा था। हर किसी के मन में घटना को लेकर जबर्दस्त गुस्सा था। पुलिस ने इस प्रकरण में बलात्कार व हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस की शिथिलता से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को हल्दी चट्टी की सभी दूकानों को बंद कर पुलिस बूथ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। इस दौरान एनएच-31 पर करीब ढाई घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। ऐसे में जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान नाराज ग्रामीण पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे।

सड़क जाम करने वाले लोगों ने मांग किया है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए उठाए गए तीन निर्दोषों को छोड़ा जाए तथा मृतका के परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने जामकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि दुष्कर्म के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।


 इस मामले में परिवार को शासन बहादुर बिटिया के कोष से 10 लाख रुपया देगा। साथ ही मामले में किसी निर्दोष को पुलिस नहीं फंसाएगी। हर हाल में 28 जनवरी तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अपर पुलिस कप्तान केसी गोस्वामी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जाम समाप्त होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed