फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The main accused in the Rajesh murder case and arrested during the encounter of 50 thousand rewardee

राजेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2020 09:14 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 24 Aug 2020 09:14 PM IST
सार

  • 25 जून को महावीर गंगा घाट पर गोली मारकर की गई थी राजेश की हत्या

विज्ञापन
The main accused in the Rajesh murder case and arrested during the encounter of 50 thousand rewardee
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले के टकरसन निवासी राजेश सिंह मिन्टू की हत्या का मुख्य आरोपी पचास हजार का इनामी बदमाश मंजीत यादव सोमवार की भोर में जनेश्वर मिश्र सेतु के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि 25 जून 2020 को महावीर घाट पर हुई राजेश सिंह मिंटू की हत्या का मुख्य आरोपी मंजीत यादव जनेश्वर मिश्र सेतु पार करके बिहार भागने की फिराक में है। 
विज्ञापन



इस पर पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु पार कर चौराहे के पास घेरेबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक युवक दुबहर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे दबोचने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंजीत यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीहरोड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।  25 जून 2020 को इसने बलिया के महावीर गंगा घाट पर राजेश सिंह उर्फ मिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही यह फरार था। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed