फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The local women complaint against illegal wine

अवैध शराब के िखलाफ महिलाएं लामबंद

Tue, 05 May 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The local women complaint against illegal wine
मंगलवार को सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस आयोजित की गई। इसमें कुल 259 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निपटारा के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कई अधिकारियों को फटकार लगाई वहीं शिकायतों के निस्तारण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लिलकर की दर्जनों महिलाओं ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के िख्ालाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पर
विज्ञापन


एसपी ने सीआे व  प्रभारी थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  
इस दौरान लिलकर निवासी सुरसतिया देवी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ 2013-14 से अब तक न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की। इसको गंभीरता से लेेते हुए डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई।  वहीं मझवलिया निवासी हरेराम साहनी ने अनुसूचित जाति के नाम पर आवंटित  87 आवास को पिछड़ी जाति में वितरण करने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को जांचकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज कराने का आदेश दिया। वहीं बनकटा निवासी राजेंद्र यादव ने हाईकोर्ट का स्थगन आदेश के बाद भी शिक्षामित्र को मानदेय देने का आरोप बेसिक विभाग के अधिकारियों पर लगाया।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने बीएसए एवं एबीएसए को कड़ी फटकार लगाते हुए न्यायालय का आदेश का पालन व मानदेय रिकवरी करने का आदेश दिया। नेत्रहीन फूलमति देवी ने बीडीओ मनियर पर आवास और शौचालय अब तक उपलब्ध न कराने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को फटकार लगाते हुए तत्काल आवास और शौचालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी नटवर प्रधान ने गांव के दबंगों के खिलाफ मकान कब्जा करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक  से की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के लंबित मामले का त्वरित निस्तारण का निर्देश तथा शासन के मंशानुसार योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की बात मौजूद अधिकारियों से कही। अंत में  जिलाधिकारी ने आधा दर्जन किसानों को दवा छिड़कने वाली मशीनों को वितरण किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके सिंह, जिलापूर्ति रामेंद्र यादव, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, उपजिलाधिकारी घनश्याम त्रिपाठी, सीआे राजाराम यादव, तहसीलदार गुलाम सरोवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed