फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The lift at Platform 2 and the escalator at Platform 1 have been out of order for two days.

Ballia News: दो दिन से प्लेटफॉर्म दो की लिफ्ट और प्लेटफॉर्म एक का एस्केलेटर खराब

Fri, 26 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The lift at Platform 2 and the escalator at Platform 1 have been out of order for two days.
नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का खराब पड़ा लिफ्ट। संवाद
बलिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट और एस्केलेटर दो दिन से खराब हैं। प्लेटफॉर्म संख्या दो की लिफ्ट और प्लेटफॉर्म एक का एस्केलेटर खराब है। जिससे बुजुर्गों, मरीज़ों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 35 जोड़ी से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न शहरों से आने-जाने वाले 10 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन स्टेशन का उपयोग करते हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म बदलने के लिए यात्रियों को फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांगों और बीमार लोगों को हो रही है, जिनका सीढ़ियां चढ़ते समय दम फूलने लगता है।
विज्ञापन


शहर के युवा व्यापारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन रखरखाव की कमी के कारण सुविधाएं अक्सर बंद रहती हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द लिफ्ट और एस्केलेटर को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश सिंह ने कहा कि यदि दोनों सुविधाएं नियमित रूप से संचालित हों तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर सुविधाओं को पुनः चालू कराया जाएगा।

इस बाबत संजय सिंह ने कहा कि तकनीकी फॉल्ट आने से लिफ्ट की मरम्मत किया जा रहा है। कर्मचारी के अभाव में एस्केलेटर नहीं चलता है। भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों के आने व जाने के समय एस्केलेटर चलाया जाता है।

नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का खराब पड़ा लिफ्ट। संवाद

नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का खराब पड़ा लिफ्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed