फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The layer of road metal is thin, and the quantity of tar is also insufficient.

Ballia News: गिट्टी की परत पतली, तारकोल भी पर्याप्त नहीं

Tue, 23 Jun 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The layer of road metal is thin, and the quantity of tar is also insufficient.
बैरिया। सोनबरसा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से राजकीय पशु चिकित्सालय मार्ग तक चल रहे सड़क र्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य को रुकवा दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल की निधि से सड़क का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर गिट्टी की अत्यंत पतली परत बिछाकर बिना पर्याप्त तारकोल के पिचिंग की जा रही थी। मनटन वर्मा ने हाथ से कुरेदा तो गिट्टी और तारकोल सड़क की पुरानी सतह से अलग हो गए। कई स्थानों पर गिट्टी और तारकोल उखड़े दिखाई पड़े।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए मनटन वर्मा ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि मानकविहीन निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में पिचिंग कार्य नहीं कराया जाना चाहिए। ठेकेदार ने विभाग को बिना सूचना दिए अपने स्तर पर कार्य शुरू करा दिया था। जल्द ही गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। देवेंद्र यादव, अवर अभियंता सड़क निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed