फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The kidnapped district panchayat member reached the police station himself

खुद थाने पहुंचे अपहृत जिला पंचायत सदस्य

Thu, 01 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The kidnapped district panchayat member reached the police station himself
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के अकटहां (छितौनी) से अपहृत वार्ड संख्या 10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के बाद गुरुवार को बासंडीह रोड थाने पहुंचे। पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत सद्स्य का एक विडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कहा गया है कि स्वेच्छा से रिश्तेदारी में घूमने गए थे। उसे पता चला कि उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसे किसी ने कहीं भी जबर्दस्ती नही रोका था। जिला पंचायत सदस्य के थाने पंहुचने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। वहीं सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी थाने आ गया। कुछ देर के लिए काफी गहमा गहमी रही। सीओ बांसडीह अशोक त्रिपाठी सुखपुरा पुलिस के साथ थाने पंहुच गए। पुलिस ने सख्ती से सभी को थाने से बाहर कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार लांबा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा के अपहरण मामले में जांच चल रही है। उनसे पूछताछ की गई है। अभी मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed