फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Khari-Darauli pontoon bridge is now operational, reducing the distance between Uttar Pradesh and Bihar by 80 km.

Ballia News: खरीद–दरौली पांटून पुल चालू, यूपी बिहार की दूरी 80 किमी हुई कम

Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The Khari-Darauli pontoon bridge is now operational, reducing the distance between Uttar Pradesh and Bihar by 80 km.
खरीद–दरौली पांटून पुल चालू। संवाद - फोटो : संवाद
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला खरीद–दरौली पांटून (पीपा) पुल रविवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। सरयू नदी पर बने इस पुल के चालू होने से बलिया जनपद के सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह क्षेत्र और बिहार के सिवान जनपद के दरौली प्रखंड के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो गया है। चार पहिया वाहनों को सिवान-दरौली पहुंचने के लिए 80 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

अब तक लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, जिसमें समय भी अधिक लगता था और खर्च भी बढ़ जाता था। पुल चालू होने से यह समस्या दूर हो गई है। पुल के संचालन से यूपी–बिहार के बीच आवागमन का समय और दूरी दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी। पहले वैकल्पिक व घुमावदार मार्गों से होकर जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। खासकर व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा कामकाज के लिए आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अवर अभियंता पन्नालाल ने बताया कि यह मौसमी प्लाटून पुल है, जिसे हर साल सरयू नदी के जलस्तर के अनुसार बनाया और हटाया जाता है। फिलहाल पुल को सुरक्षित रूप से आवागमन के लिए खोल दिया गया है तथा भारी वाहनों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed