फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The investigation team saw the quality of railway track

जांच टीम ने देखी रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता-

Tue, 12 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
The investigation team saw the quality of railway track
बलिया-बांसडीहरोड रेलवे ट्रैक का निरीक्ष करते सीआरएस मोहम्मद लतीफ व अन्य अधिकारी। - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। वाराणसी छपरा रेल खण्ड के बलिया बासडीहरोड रेलवे स्टेशन के मध्य बीते दिन ट्रैक धंस गया था। जिसके बाद लगातार रेल महकमे के उच्चधिकारियों का निरीक्षण हो रहा है। जबकि ट्रेन अभी भी काशन पर चलाई जा रही है। सीआरएस मुहम्मद लतीफ ने कहा कि नार्मल निरीक्षण था। सीआरएस मुख्यालय स्थित मॉडल रेलवे स्टेशन से पूस ट्राली से बासडीहरोड पहुंचे। इस दौरान जगह जगह ट्रैक की गुणवत्ता को बारीकियों से देखा। कहा कि किसी भी कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआरएस ने बलिया बांसडीहरोड के मध्य जहाँ बीते दिन ट्रैक धंस गया था। जिससे ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया था। लेकिन रेलमहकमा ने करीब 40 घँटे के भीतर ही ट्रैक सही कर ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया। जिसको लेकर रेल महकमा धंसे ट्रैक समीप दूसरे ट्रैक एवं दोहरीकरण पर लगातार कार्य कर रहा है। सीआरएस ने मुख्यालय से पूस ट्राली से होकर ट्रैक को देखते रहे। साथ ही एक एक अधिकारी को निर्देश देते रहे। जब सीआरएस बासडीहरोड पहुचे तो कई कार्यो की लापरवाही पर भड़क गए एवं सम्बंधित एक अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर रहने के बाद सैलून से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वाराणसी मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed