फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The investigation remained incomplete amid the uproar, and a scuffle broke out between the head supporter and the complainant.

Ballia News: हंगामे के बीच अधूरी रही जांच, प्रधान समर्थक और शिकायतकर्ता में हाथापाई

Sat, 27 Sep 2025 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

पंदह की ग्राम पंचायत पकड़ी में जिलाधिकारी की गठित जांच टीम शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान समर्थकों के बीच विवाद और हाथापाई हो गई, जिससे टीम को लौटना पड़ा।

विज्ञापन
The investigation remained incomplete amid the uproar, and a scuffle broke out between the head supporter and the complainant.

विस्तार

पंदह। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत पकड़ी में जांच करने पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता को जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंचा और जांच पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिए। उसने बताया कि जांच अधिकारी ने जांच की उसे सूचना नहीं दी। बिना आवश्यक अभिलेखों के ही जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को सदस्य बनाया गया था लेकिन वे मौके पर पहुंचे ही नहीं। उनकी जगह किसी अन्य अभियंता को जांच के भेजा गया । पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह बाद में जानकारी देंगे। उधर, जब जांच के दौरान तथ्य नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए पंचायत परिसर में ही प्रधान समर्थक और शिकायतकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। हालात बेकाबू होते देख टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि हमें 25 बिंदुओं की जांच करनी थी। संबंधित अभिलेख प्रधान और सचिव से मांगे गए थे लेकिन उपलब्ध नहीं कराए गए। समिति के सदस्य सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग स्वयं न आकर किसी अन्य अभियंता को भेज देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार करने का अधिकार उनके पास कैसे है, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब वे अगले दिन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed