{"_id":"62f00ff3a539a8711575d7a8","slug":"the-increase-in-saryu-continues-the-possibility-of-crossing-the-red-mark-today-ballia-news-vns668169283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में बढ़ाव जारी, आज लाल निशान पार होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में बढ़ाव जारी, आज लाल निशान पार होने की संभावना
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उफनाई घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ाव का क्रम जारी है। जिससे तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की नदी का जलस्तर 63.990 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि खतरे का लाल निशान 64.010 है। नदी खतरे के निशान से महज 2 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। उम्मीद है कि रविवार की रात नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। आयोग ने अगले 24 घंटों में जलस्तर में आधा-आधा सेंटीमीटर बढ़ाव का पुर्वानुमान किया है।
बीते चार दिनों से नदी का पानी बढ़ते हुए लाल निशान छूने को आतुर है। बढ़ते जलस्तर के चलते चैनपुर गुलौरा टीएस बंधा के साथ ही तुर्तीपार, खैरा खास, मधुबनी, मुजौना आदि गांवों तक नदी का पानी धीरे-धीरे पहुंच रहा है। हाहानाला राजभर बस्ती, गुलौरा के यादव बस्ती एवं मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। तुर्तीपार गांव के किनारे की ओर नदी का पानी बढ़ रहा है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। ऐसे ही जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो तटवर्ती लोगों को बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ जायेगा।
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। उधर, केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की नदी का जलस्तर 63.990 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि खतरे का लाल निशान 64.010 है। नदी खतरे के निशान से महज 2 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। उम्मीद है कि रविवार की रात नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। आयोग ने अगले 24 घंटों में जलस्तर में आधा-आधा सेंटीमीटर बढ़ाव का पूर्वानुमान किया है।