{"_id":"684dce95871a222a0806d6ad","slug":"the-huts-of-nine-families-were-burnt-to-ashes-in-the-fire-ballia-news-c-190-1-bal1001-141979-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग लगने में नौ परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग लगने में नौ परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। क्षेत्र के डूहा बिहरा (मठिया) गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में आकर गांव के 9 परिवारों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवारों की पूरी गृहस्थी राख हो गई, जबकि दो परिवारों की पांच बकरियां भी झुलस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले प्रेमचंद राजभर की झोपड़ी में लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले तेज लपटों ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते हीरा राजभर, घूरा राजभर, फुलवास राजभर, विपिन बिहारी राजभर, अजय राजभर, सुदामा राजभर, गोवर्धन राजभर और रामकुमार राजभर की झोपड़ियां भी आग की जद में आ गईं। इन झोपड़ियों में रखा बिस्तर, कपड़े, बर्तन, अनाज, नकदी व अन्य जरूरी सामान जल गया।
विपिन बिहारी व प्रेमचंद की पांच बकरियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद