{"_id":"582df3974f1c1b55369009d4","slug":"the-horse-of-dewariya-got-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया का चेतक रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया का चेतक रहा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चेतक प्रतियोगिता के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पर्धा देखते दर्शक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरी मेला के नंदी ग्राम में गुरुवार को आयोजित चेतक प्रतियोगिता में पिछले कई साल का रिकार्ड तोड़ते हुए देवरिया के तरकुलवां के जितेंद्र सिंह का चेतक अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर बिहार के भोजपुर के रंगनाथ और मुजफ्फरपुर के रामसूरत राय का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। लोगों ने घुड़सवारों की हौसला अफजाई की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को शील्ड दिया। इस दौरान अव्वल आए जितेंद्र सिंह के घुड़सवार को लोगों ने हजारों रुपये दिए। दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले घुड़सवारों को भी शील्ड देने के साथ-साथ नकदी भी देकर सम्मानित किया।
चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस तथा विशिष्ट अतिथि वैभव कृष्ण ने फीता काटकर किया गया। तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता में 20 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। प्रथम चरण की शुरुआत जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर की। प्रथम चरण में बक्सर के चौसा के मधु यादव, लखनऊ के सभासद अनवर, इरशाद अहमद आजमगढ़, जितेंद्र सिंह तरकुलहा देवरिया, कैमूर के मुन्ना यादव, गाजीपुर के भावरकोल के मकसूद खां के चेतक के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जितेंद्र सिंह का घोड़ा प्रथम तथा मकसूद खां का घोड़ा द्वितीय रहा।
वहीं दूसरे राउंड का शुभारंभ एडीएम मनोज सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें लखनऊ के सभासद अनवर, मजफ्फपुर के हरिशंकर राय, रसड़ा नंदजी यादव, बिहार सिवान के शंभू, विजय बहादुर सिंह सिकंदरपुर, भरौली के संजय राय, सहतवार के सुदामा राय के घोड़ों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बिहार के मुजफ्फपुर के हरिशंकर राय का घोड़ा प्रथम तथा सिवान के शंभू सिंह का घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे राउंड का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव तथा दुबहर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
जिसमें भोजपुर के रंगनाथ सिंह, हल्दी के बब्लू सिंह, बक्सर के रिंकू सिंह, मुजफ्फपुर के रामसूरत राय, भोजपुर के हरेराम सिंह, दोकटी के स्वामी नाथ प्रधान तथा गाजीपुर के वंश नारायण के बीच प्रतियोगिता हुई। फाइनल राउंड की शुरुआत जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें तरकुलवां के जितेंद्र सिंह का घोड़ा अव्वल रहा। जबकि दूसरे नंबर पर भोजपुर के रंगनाथ तथा तीसरे नंबर पर मुजफ्फपुर के रामसूरत राय का घोड़ा रहा।
तीन चक्कर अच्छी चाल चलने के बाद फील्ड की गड़बड़ी के चलते गिर जाने पर बिहार के मुजफ्फपुर जिले के हरिवंश राय के घोड़े का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रतिसार निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी के घुड़सवार पुलिस के मोहन, रामलाल तथा शिवशंकर ठाकुर रहे। मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता तथा नपा के ईओ संतोष मिश्र ने माल्यार्पण किया। इस दौरान दौड़ में शामिल सभी घोड़ा मालिक को सम्मानित किया गया।