फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The heat started showing its effect in March itself, the maximum temperature reached 35 degrees

Ballia News: मार्च में ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, 35 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The heat started showing its effect in March itself, the maximum temperature reached 35 degrees
नरही। अभी आधा मार्च का महीना ही बीता है, लेकिन गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा पहुंचा है, जो इस मौसम में सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान और बढ़ने की संभावना है। पिछले साल मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। इस साल ठंड के दिनों दिसंबर से फरवरी के बीच बारिश 96 प्रतिशत कम हुई है और शीतलहर भी कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 17 मार्च से उत्तर पश्चिम हवा के चलन के कारण तापमान में बदलाव होता रहेगा।
विज्ञापन

तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में गेहूं के खेतों में सिंचाई की आवश्यकता पड़ेगी। हवा चलने के कारण फसलों के गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि तापमान अधिक होने के कारण गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है। हालांकि सरसों, मटर, मसूर, चना की कटाई-मड़ाई कार्य शुरू हो गया है। तापमान को लेकर परवल, करेला, लौकी, नेनुआ, खीरा, ककड़ी, तरबूज खरबूज की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed