{"_id":"01741d95e559203661c5bd532ec4dffc","slug":"the-heat-of-sun-scorch-the-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन को झुलसा रही सूर्य की तपिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन को झुलसा रही सूर्य की तपिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी की तपन से हर कोई बेहाल है। दस बजे के बाद लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। घर से निकलने वाले लोग शरीर को ढक कर निकल रहे हैं। वहीं गला तर करने के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
बीते अप्रैल माह में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से लोग परेशान थे। वहीं मई महीना शुरू होते ही सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जनपद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। आगे तापमान और बढ़ोत्तरी की संभावना है। गर्मी के मद्देनजर लोग खानपान में सावधानी बरत रहे हैं। चाट-पकोड़ा, फुल्की बेचने वालों का धंधा मंदा चल रहा है वहीं पेय पदार्थ बेचने वालों की चांदी कट रही है।