फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The groom was not worth counting , broken marriage

रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, टूटी शादी

Sun, 03 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 03 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The groom was not worth counting , broken marriage
गुनाह बस इतना था कि दूल्हा पैसा भी ठीक से गिन नहीं पाया। बस इतनी से बात पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे को पागल कहकर चिढ़ाया गया, दुल्हन तथा उसकी सहेलियों ने उसका मजाक भी उड़ाया और घराती जमकर ठहाके लगाए। अंतत: बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।
विज्ञापन


मनियर थाना के मैरीटार गांव में एक बिंद परिवार बेटी की शादी थी। यहां बिहार के बक्सर जनपद अंतर्गतसेमरी थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर से बारात आई थी।

जयमाला से लेकर गुरहत्थी तक की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। बाकी था केवल सात फेरे लेना। इसी बीच दूल्हे से मजाक ही मजाक में दुल्हन की सहेलियों ने कुछ पैसा देकर कहा इसे गिनकर बताइए, जल्दी कितना है। लेकिन दूल्हा ठीक से गिन नहीं पाए तथा गिनते वक्त उसका हावभाव देख मौजूद घरातियों को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन


जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं स्टेज पर खड़े-खड़े घरातियों द्वारा इतना मजाक उड़ाया गया कि अंतत: बाराती को बिना दुल्हन लिए ही वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed