फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The disaster struck two kilometers before Pashupatinath

Ballia News: पशुपतिनाथ से दो किमी पहले आई आपदा, बस पहुंची तो परिजनों ने ली राहत की सांस

Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The disaster struck two kilometers before Pashupatinath
बलिया। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान मऊ के आजमगढ़ मोड़ निवासी अजय सिंह भी फंस गए थे। वह 24 जुलाई को मऊ से बस से पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए 25 सदस्यीय दल में शामिल थे। दर्शन के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। पशुपतिनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही अचानक आपदा आ गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद अजय सिंह के परिजन चिंतित हो उठे। उनकी पत्नी बबली सिंह ने अजय की जानकारी के लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद परिवार के लोग लगातार उनके सकुशल लौटने की प्रतीक्षा करते रहे और उनकी जानकारी जुटाने में लगे रहे। सोमवार को बस के वापस पहुंचने और अजय सिंह समेत सभी यात्रियों के सुरक्षित घर लौटने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से चिंता में डूबे परिवार के सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अजय के सकुशल लौटने के बाद घर में खुशी का माहौल हो गया। सभी 25 यात्रियों के सुरक्षित लौटने से परिजनों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed