फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Community toilets can be built near schools and panchayat buildings

Ballia News: स्कूल व पंचायत भवन के पास बनवा सकते सामुदायिक शौचालय

Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Community toilets can be built near schools and panchayat buildings
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में उपचार कराने के लिए अपने नंबर आने का इंतजार करते मरीज और
बलिया। उप निदेशक पंचायत (आजमगढ़ मंडल) अभय कुमार शाही ने मंगलवार को विकास भवन के सभागार में पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कम प्रगति वाले विकास खंडों के सहायक अधिकारियों (पंचायत) को प्रगति बढ़ाने की हिदायत दी। अच्छी प्रगति वाले विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव, सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, मंडलीय कंसलटेंट, सभी जिला कंसलटेंट, सभी खंड प्रेरक और डीपीएम मौजूद रहे। आरआरसी निर्माण, संचालन, डोर टू डोर कूड़ा क्लेक्शन, ई रिक्शा की स्थिति और संचालन, ग्रे वाटर मैनेजमेंट की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां पर बड़े पैमाने पर छठ पूजा होती है वहां सामुदायिक शौचालय और उसमें चेंजिंग रूम की व्यवस्था कर सकते हैं। जिन स्कूलों में बच्चे अधिक हैं वहां भी सामुदायिक शौचालय बनावा सकते हैं। पंचायत भवनों के परिसर में भी सामुदायिक शौचालय बनवा सकते हैं। व्यक्तिगत शौचालय और ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों और उनके भुगतान की भी गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed