फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The gradual fast continued on the second day

स्वास्थकर्मियों का दूसरे दिन जारी रहा क्रमिक अनशन

Tue, 03 Mar 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The gradual fast continued on the second day
बलिया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर दूसरे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। क्रमिक अनशन को संबोधित करते हुए देवेंद्र झा ने कहा कि अनशन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बकाए, डीए, एरियर का बकाया, बोनस एवं सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुुगतान एवं कर्मचारियों के एनपीएस की कटौती को लेकर चल रहा है। यदि बुधवार को हम लोगों का समस्त देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग पांच मार्च से मिशन इंद्रधनुष एवं जेई टीकाकरण का कार्यक्रम बाधित कर आमरण अनशन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर मुन्ना राय, हृदयानंद दूबे, देवप्रकाश सिंह, राजेश रावत, संजीव चौबे, शंभूनाथ सिंह, लक्ष्मीशंकर पांडेय, वीरबल प्रसाद, अशोक, आशुतोष राम आदि लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे। अध्यक्षता विनोद कुमार मिश्र तथा संचालन जितेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed