फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government's attitude of double engine is not in the interest of the country: Ramgovind Chowdhary

डबल इंजन की सरकार का रवैया देश हित में नहीं : रामगोविंद चौधरी

Fri, 11 Aug 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
The government's attitude of double engine is not in the interest of the country: Ramgovind Chowdhary
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश को शर्मसार करने वाली घटनाओं में भी डबल इंजन की सरकार का रवैया देश और लोकतंत्र के हित में नहीं है। इसमें बदलाव नहीं आया तो आम आदमी का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। जो स्थिति आज मणिपुर की है, वह चारों तरफ पैदा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का पहला दायित्व है कि वह किसी भी शर्त पर कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल रखे, लेकिन यह सरकारें तो सीधे सीधे कानून व्यवस्था को तार तार करने वालों को ही संरक्षित करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने आवास पर रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल होने की वजह से महीनों से अराजकता की आग में जल रहे मणिपुर में लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। सुप्रीमकोर्ट नहीं, मणिपुर की शर्मसार स्थिति को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है लेकिन प्रधानमंत्री अपने भाषण में शांति का सूरज उगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed