फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The girl's photo was edited and went viral when the marriage was fixed at another place.

Ballia News: शादी दूसरी जगह तय होेने पर युवती की फोटो एडिट कर किया वायरल

Mon, 30 Dec 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl's photo was edited and went viral when the marriage was fixed at another place.
बलिया। खेजुरी थाना के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी की तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में वादी ने कहा कि बेटी की शादी थाना क्षेत्र के एक युवक से की थी, शादी के बाद उनकी मांग रोज बढ़ती गई, इसके कारण दोनों पक्षों की रजामंदी से शादी कैंसल हो गई। लड़के पक्ष के लोगों ने शादी के नाम पर नकद धनराशि नहीं लौटाई। बेटी की शादी दूसरी जगह तय करने पर उक्त युवक आए दिन परेशान करने लगा। वह बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदनाम करने लगा। इसके कारण बेटी का तय रिश्ता टूटने लगा। इसकी शिकायत थाना पर करने पर मुकदमा दर्ज न होने पर कोर्ट में अपील की। इस बाबत थाना प्रभारी अनीता सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में वादी द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed