{"_id":"6751f6bba17c9a7d7e0a32e4","slug":"the-girl-was-given-rabies-vaccine-in-the-district-hospital-after-she-had-stomach-ache-ballia-news-c-190-1-ana1001-128192-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल में बच्ची को पेट दर्द होने पर लगा रेबीज की वैक्सीन लगा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल में बच्ची को पेट दर्द होने पर लगा रेबीज की वैक्सीन लगा दी
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पेट दर्द का इलाज कराने पहंुची 8 वर्ष की बच्ची को रेबीज की वैक्सीन लगाने का मामला आया है। उसके पिता ने प्रभारी सीएमएस डॉ. विनोद कुमार से इसकी शिकायत कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की।
सर्फुद्दीनपुर गांव निवासी विष्णुकांत मिश्रा ने शिकायत की कि बेटी को तीन दिन से बुखार, खांसी, और पेट में दर्द था। बाल रोग चिकित्सक एके उपाध्याय से जांच करवाई। उन्होंने दवा के साथ ही इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। दवा लेने के बाद कमरा नंबर 12 में पेट दर्द का इंजेक्शन लगवाने के लिए बेटी को लेकर पहुंचा। वहां पैरामेडिकल की छात्रा ने पेटदर्द के इंजेक्शन की जगह रेबीज वैक्सीन लगा दी। इसकी जानकारी होने पर हमलोगों की हालत खराब है।
विष्णुकांत ने बताया की कमरा नंबर 12 में पैरामेडिकल स्टाफ लड़के व लड़की आपस में बात करने में व्यस्त थे। बिना पर्ची देखे टेबल पर रखी रेबीज वैक्सीन ही लगा दी। बताया कि बच्ची के एक बांह में इंजेक्शन लगाने के बाद दूसरी बांह में भी पैरामेडिकल की छात्रा इंजेक्शन लगाने लगी। इसपर पत्नी ने टोका। तब गलत इंजेक्शन लगाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस बाबत प्रभारी सीएमएस डाॅ. विनोद कुमार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, बच्ची को बाल रोग विशेषज्ञ से जांच कराई गई है, उनकी सलाह पर इलाज चल रहा है, उसकी हालत ठीक है। इंजेक्शन लगाने वाली छात्रा को हटा दिया गया है।