फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The garbage heap on the NH side is teasing the cleanliness campaign

एनएच किनारे लगा कूड़े का ढेर चिढ़ा रहा सफाई अभियान को

Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The garbage heap on the NH side is teasing the cleanliness campaign
बलिया। शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से एक माह तक अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों की सफाई पर काफी जोर रहा और लापरवाही में कई सफाईकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। लेकिन इसका असर अधिकांश गांवों में नहीं दिखा। नगर से सटे गांवों के कूड़े का ढेर तो सड़क किनारे ही पड़ा है, जबकि इसी रास्ते अफसरों का आना जाना भी होता है।
विज्ञापन

गंदगी के कारण संचारी रोग फैलने की संभावना बनी रहती है। इसको लेकर जिले में स्वास्थ्य व कृषि विभाग के अलावा पंचायती राज, नगर पालिका, नगर पंचायतों की ओर से संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 जुलाई तक चला। इसको लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों की सफाई पर काफी जोर रहा और सफाईकर्मियों को केवल विशेष जरूरत होने पर ही अवकाश दिए गए। इसके अलावा आए दिन निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई नहीं मिलने पर डीपीआरओ की ओर से कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद गांवों की सफाई जोर नहीं पकड़ सका जबकि अभियान भी अब समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

नगर से सटे बहेरी गांव में एनएच 31 किनारे ही कूड़े की ढ़ेर लगी है। हैरानी की बात है इसी रास्ते से आला अधिकारियों का आना-जाना भी होता है लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ती। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का भी कार्य किया गया लेकिन अफसरों की निगाह यहां नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एडीओ पंचायत से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। कूड़ा नहीं हटने पर संबंधित सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed