फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The funeral procession of mother-in-law and daughter-in-law was raised together.

Ballia News: एक साथ उठी सास-बहू की अर्थी

Tue, 16 Dec 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of mother-in-law and daughter-in-law was raised together.
मनियर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार चांदूपाकड़ निवासी सास सुकरी देवी (75) पत्नी महेश शर्मा और बहू प्रियंका शर्मा (35) पत्नी आशुतोष शर्मा की अर्थी सोमवार को एक साथ लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सास (चचिया) सुकरी देवी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। वहीं बहू प्रियंका किशनगंज बिहार में अपने पिता के यहां कुछ दिन पहले घूमने गई थी। अचानक उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। परिजन नजदीकी चिकित्सालय इलाज कराने लेकर गए। रविवार को इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजन बहू के शव को लेकर मनियर पहुंचे तो सास भी इस दुनिया से चल बसी। सोमवार को दोनों कि अर्थी एक साथ उठी। प्रियंका अपने पीछे दो पुत्री नंदनी (13), ज्योत्सना (11) और पुत्र श्वेतांश (4) को छोड़ गई है। प्रियंका की मौत के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं एक परिवार से दो अर्थी निकलने से परिवार भी टूट चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed