फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The forest department removed the dry tree which was inviting an accident

Ballia News: दुर्घटना को दावत दे रहे सूखे पेड़ को वन विभाग ने हटाया

Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The forest department removed the dry tree which was inviting an accident
बांसडीहरोड। स्थानीय बाजार में उपडाकघर के सामने से दुर्घटना का कारण बने सूखे पेड़ को बृहस्पतिवार को वन विभाग की ओर से हटवा दिया गया। जिससे राहगीर व आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि विभागीय कर्मियों को पेड़ काटने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा, जिससे मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

छह जुलाई को सूखे पेड़ की टहनी अचानक गिर गई थी, जिससे एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। अमर उजाला अंक में सात जुलाई के अंक में प्रमुखता से पेड़ की टहनी गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। बृहस्पतिवार को विशाल बरगद के पेड़ को हटाया गया। पेड़ नहीं कटने के कारण रविवार को एक टहनी टूटकर गिर गई थी, दुकान पर बैठे दुकानदार बीरेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। छाता रेंज के वन दारोगा भीम सिंह ने बताया कि बरगद का पेड़ काफी पुराना था और सूख गया था। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उसे कटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed