फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The flaws found in the investigation of the wheat procurement center

गेहूं क्रय केंद्र की जांच में मिलीं खामियां

Fri, 13 Apr 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 13 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
The flaws found in the investigation of the wheat procurement center
गेहूं की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को सुखपुरा में कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र की जांच की। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। खरीद के स्टॉक का सत्यापन किया तो सब कुछ ठीक-ठाक नहीं मिला।
विज्ञापन



इस पर उन्होंने सख्त रूख अख्तियार करते हुए जिले भर की क्रय एजेंसियों को चेतावनी दी कि अगर किसानों को कोई असुविधा हुई, विचौलिए सक्रिय दिखे तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो जेल भी भेजे जाएंगे। कहा कि रैंडम तरीके से किसानों से पूछकर सत्यापन किया जाएगा। खतौनियों की भी हमेशा जांच होती रहेगी।
विज्ञापन



सुखपुरा में क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर के हिसाब से पूरा गेहूं नहीं पाया गया। गोदाम के अंदर धान के पुराने बोरे में गेहूं मिला। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी से सवाल किया तो भ्रामक उत्तर ही मिला। जिन किसानों ने अपना गेहूं बेचा है, उनकी खतौनी मांगी तो वह भी केंद्र प्रभारी नहीं दिखा पाए। नमी मापक यंत्र से गेहूं की नमी को माप कराया। कई किसानों को फोन मिलाकर खरीद का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान गड़बडी की आशंका पर विपणन निरीक्षक को निर्देश दिया कि यहां का स्टॉक रजिस्टर को बकायदा जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed