{"_id":"67dc657ac597e8b3fb008c56","slug":"the-first-consignment-of-one-million-books-for-children-was-received-ballia-news-c-190-1-svns1007-135890-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बच्चों के लिए दस लाख किताबों की पहली खेप मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बच्चों के लिए दस लाख किताबों की पहली खेप मिली
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा चार से आठ तक के छात्रों को इस वर्ष किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही उनको किताबें मिल जाएंगी। इसके लिए जिले को करीब दस लाख किताबों की पहली खेप शासन से मिल चुकी है।
इस बार बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को निशुल्क किताबें पाने को इंतजार नहीं करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के 2249 परिषदीय विद्यालयों में करीब 2.50 लाख विद्यार्थी पढ़ाई रहे हैं। विभाग इन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास कर रहा है। इन विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा से लेकर निशुल्क किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है। विभाग का प्रयास है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व ही विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध हो जाएं। इसके लिए विभाग ने शासन को किताबों की मांग भेजी थी। संवाद