फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The final day of the nomination of 224 candidates

अंतिम दिन 224 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Sat, 03 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 03 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The final day of the nomination of 224 candidates
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे चरण के अंतिम दिन करीब 224 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ सुबह से ही चकबंदी कार्यालय पर पहुंचने लगे। नामांकन के अंतिम समय तक उम्मीदवारों की भीड़ जमी रही।
विज्ञापन


डीडीसी न्यायालय में हो रहे द्वितीय चरण का नामांकन के दूसरे दिन वार्ड संख्या 11 से 28, 12 में इक्कीस, 13 में चौदह नामांकन आए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 14 में इक्कीस, 15 व 16 में चौदह, 17 में तेरह, 18 में बारह, 19 में उन्नीस, 20 में नौ, 21 व 22 में चौदह, 23 में तेरह तथा वार्ड संख्या 24 में 18 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को सुबह आठ बजे से ही जिपं सदस्य पद के लिए भीड़ लगी रही। देरशाम तक कुल 224 नामांकन दाखिल हुए। वार्ड नंबर 18 से मनोरमा गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि मनीषा सिंह , ममता यादव, ने भी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 21 से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 20 से बेबी सिंह पत्नी चंद्रकेश सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के वार्ड नंबर 14 के उम्मीदवार श्याम लाल ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण के दूसरे दिन शनिवार को विकास खण्ड बांसडीह में 325 नामांकन आए।

 गुरुवार को 114 नामांकन सहित कुल 439 नामांकन दाखिल हो चुके है। मनियर ब्लाक में शनिवार को 281 नामांकन व गुरुवार को आए 119 नामांकन को मिला जाय तो अब तक कुल 400 नामांकन हो चुके है। बेरूआरबारी ब्लाक में शनिवार को 214 नामांकन हुआ। गुरुवार को 104 नामांकन आया था।


इस प्रकार बेरूआरबारी में कुल 318 नामांकन हो चुके है। पन्दह ब्लाक में शनिवार को 260 नामांकन हुआ जबकि गुरुवार को 189 सहित कुल 449 नामांकन हो गये। नवानगर ब्लाक में शनिवार को 292 नामांकन हुए। इसके पहले गुरुवार को 263 नामांकन सहित कुल 555 नामांकन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed