फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The family members including the soldier were beaten up by the handlers, lawsuit filed

सिपाही समेत परिजनों को ठेले वालों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The family members including the soldier were beaten up by the handlers, lawsuit filed
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहे पर बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी करने आये सिपाही व उसकी मां, बहन व बहनोई को ठेला वालों ने जमकर पिटाई कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिपाही व उसके परिवार को पिटता देख आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और ठेले सहित फल को सड़क पर गिरा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। यह देख ठेला वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव पहुंच गए और घायल सिपाही व उसके परिजनों को थाने लाए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने ठेले वालों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी व गोरखपुर में तैनात सिपाही नवनीत चौहान रक्षाबंधन में बलिया ड्यूटी लगने के कारण घर आया था। बुधवार की शाम वह अपने बहन अंजू (25), बड़ी बहन सरोज (36), बहनोई लक्ष्मण चौहान (39) व मां शैलदेवी (60) के साथ सिकंदरपुर बाजार करने आया था। इस दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह चौराहे पर गाड़ी खड़ा कर दिया। गाड़ी खड़ा देख ठेला विक्रेता को यह नागवार लग गया और वह गाड़ी हटाने की जिद करने लगा। जबकि सिपाही द्वारा यह कहा गया कि अभी गाड़ी हटा लूंगा, लेकिन ठेला विक्रेता नहीं माने और इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद ठेले वालों ने मिलकर सिपाही व उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बाबत सिकंदरपुर सीओ पवन कुुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर ठेले वालों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed