फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The examination was conducted amidst tight security

Ballia News: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई

Sun, 25 Aug 2024 04:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
The examination was conducted amidst tight security
बलिया। उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में संपन्न हुई। अभ्यर्थी समय से पूर्व ही केंद्र पर पहुंच गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र की डिटेल्स का आधार कार्ड से मिलान और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग शामिल थी। तलाशी के दौरान महिला अभ्यर्थियों का मंगलसूत्र, पैर की पाजेब, कान के टॉप्स, नाक की कील सहित अन्य आभूषण उतरवा लिए गए। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे, टोपी, गमक्षे, बेल्ट, लॉकेट उतरवा लिए गए। कक्ष निरीक्षकों को भी जांच परख के बाद प्रवेश मिला।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न हो इस लिए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही। स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र कड़े सुरक्षा पहरे में मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्रों पर पहुंचा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और एसपी विक्रांत वीर ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को नकल विहीन करने को लेकर परीक्षा कराने वाली कंपनी द्वारा 24 अभ्यर्थियों पर एक कैमरा लगाया गया है। पुलिस के कंट्रोल रूम से निगरानी होती रही। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल नजर रखी रही। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार बायोमेट्रिक व आधार कार्ड से फोटो मिलान हो रहा है। पतियों ने दिया साथ तो खाकी पहनने के लिए परीक्षा देने पहुंचीं पत्नियां : बलिया। सिपाही भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। परीक्षा देकर बाहर निकली महिलाओं ने बताया कि पति ने हौसला दिया तो पुलिस बनने की चाह में परीक्षा देने पहुंची हैं। राजकीय इंटर काॅलेज में तमाम ऐसी महिलाएं मिलीं जिनके पति परीक्षा दिलवाने आए थे। कोई गोद में पांच माह का बच्चा लेकर था, तो कोई पत्नी का पर्स लेकर इंतजार में खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी में परीक्षा देने आई कविता ने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहती थीं। मगर, शादी कर दी गई। ससुराल आने पर पति को बताया। उन्होंने साथ दिया। पति प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तक भी लेकर आते थे। एक बच्चा भी है। परीक्षा दिलाने के लिए पति भी साथ आए थे, वह बाहर मंदिर में बैठकर बच्चे को संभाल रहे थे।
मऊ निवासी पिंकी कुमारी ने कहा कि वह स्नातक हैं। शादी से पहले से ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। पुलिस भर्ती के लिए पति ने साथ दिया। आजगढ़ के गोसाईपुर निवासी मीरा सरोज ने बताया की दो बच्चे हैं, पति ने हौसला बढ़ाया। वह घर पर बच्चों को संभाल रहे हैं, मैं रिश्तेदार की महिला संग परीक्षा देने आई हूं। आजमगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया की दो वर्ष का बच्चा है, मैं प्राइवेट नौकरी करता हूं, पत्नी स्नातक है। उसने पुलिस में भर्ती की इच्छा जताई तो उसका फार्म भरवाने के साथ तैयारी में पूरा सहयोग दिया। किसी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी।

परीक्षा दिलाने आए युवक की बाइक में घुसा सांप : नगरा का निवासी एक युवक चचेरी बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था। कलेक्ट्रेट परिसर में बाइक खड़ा किया, उसी दौरान सांप घुस गया। यह देख युवक चिल्लाने लगा, वहां भीड़ जुट गई। युवक ने मिस्त्री को बुलाया, उसने बाइक को खोला तो सांप बाइक के हेडलाइट में बैठा था, उसे बाहर निकलवाने के बाद युवक ने राहत की सांस ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed