फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The employee went home, the station's inquiry center was locked

Ballia News: कर्मचारी गया घर, स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ताला

Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The employee went home, the station's inquiry center was locked
बैरिया। प्रधानमंत्री की ओर से किए गए लोकार्पण के एक पखवाड़े के अंदर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ताला लग गया है। कोच डिस्प्ले बोर्ड काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

22 मई को अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कुछ दिनों तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक इंक्वायरी ऑफिस पर एक कर्मचारी बैठता था। कोच डिस्प्ले शाम पांच बजे तक काम करता था, लेकिन शाम पांच बजे के बाद उक्त कर्मचारी अपने घर चला जाता था। इसके बाद इंक्वायरी सेवा बंद हो जाता रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही इंक्वायरी ऑफिस का कर्मचारी घर चला गया। इससे दूसरे दिन भी इंक्वायरी ऑफिस में ताला लटका हुआ है। कोच डिस्प्ले बोर्ड काम नहीं कर रहा है। रेल कर्मचारियों के अनुसार इंक्वायरी ऑफिस के लिए अभी कोई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बलिया से सिर्फ एक कर्मचारी आता था। 12 घंटे ड्यूटी करके घर चला जाता है। शुक्रवार को सुबह उसका रेस्ट का दिन है। इससे वह घर चला गया। शनिवार को भी ड्यूटी पर नहीं लौटा। ऐसे में यात्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक के साथ हो हल्ला मचाए। यात्रियों का कहना है कि हमारी आरक्षित बोगी कहां आएगी, कोच डिस्प्ले में कुछ दिख नहीं रहा है। ऐसे में बुजुर्ग यात्रियों को लेकर हमें परेशान होना पड़ रहा है। इस बाबत स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया की इंक्वायरी ऑफिस पर रेगुलर कर्मचारियों की तैनाती फिलहाल नहीं है। यह तो रेल रेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी मालूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed