फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The electricity supply of the city will be repaired by 25 lakhs

25 लाख से दुरुस्त होगी शहर की विद्युत आपूर्ति

Sat, 31 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The electricity supply of the city will be repaired by 25 lakhs
बलिया। नगर की विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर विभाग जुटा हुआ है। शहर के अधिकांश मोहल्ले में अंडरग्राउंड केबल का काम पूरा हो चुका है। अब उपभोक्ताओं के घरों के मीटर बाहर करने और क्षतिग्रस्त तथा खराब मीटर को बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य 25 लाख की लागत से कराने की स्वीकृति मिल चुकी है और एजेंसी भी नामित हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बिजली की आपूर्ति सालों से खराब है। हल्की हवा चलने या बारिश होने की स्थिति की शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जाती है लेकिन यह समस्या भी अब दूर होने वाली है। विभागीय अधिकारी की मानें तो अधिकांश घरों के पास तक केबल पहुंचा दिया गया है और अब कनेक्शन किए जाने हैं। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता की मानें तो अधिकांश लोगों के मीटर घरों के अंदर लगे हैं, इन्हें बाहर करने और कनेक्शन करने का काम किया जाना है। इस दौरान जिनके मीटर खराब या क्षतिग्रस्त होंगे, उन्हें बदलने का भी काम किया जाएगा। इसके लिए विभाग के मुख्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है और यह कार्य कुल 25 लाख की लागत से किया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी मिलन कंस्ट्रक्शन को दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि यह कार्य पूरा होने के बाद शहर में आपूर्ति की समस्या काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था
कुल ट्रांसफार्मर- 47
कुल कनेक्शन- 22000
कुल वार्ड - 25
शहर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सभी घरों के मीटर बाहर करने व उसे कनेक्ट करने का काम किया जाना है। इसके लिए धन की स्वीकृति मिल चुकी है और एजेंसी भी नामित हो चुकी है। - चंद्रेश उपाध्याय, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed