बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित पोखरे समीप बृहस्पतिवार को कंगना रनौत के समर्थन में काफी संख्या में छात्रों के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका गया। बताया गया कि बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का मुंबई में स्थित कार्यालय मणिकर्णिका को बीएमसी के द्वारा जबरन ढहा दिया गया था। उसके विरोध में बागी बलिया के राहुल मिश्रा पूर्व छात्रसंघ महामंत्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नेतृत्व में युवाओं ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत का पुतला फूंक कर विरोध करते हुए राष्ट्रपति से तत्काल महाराष्ट्र सरकार को खारिज करते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की। राहुल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से उद्धव ठाकरे ने अपने पिताजी के उसूलों से इतर होकर नारी शक्ति का अपमान किया है, वो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम हैं। वहीं मनोज दुबे ने कहा कि आज संजय राउत की मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इस वजह से वो नारी शक्ति के खिलाफ फालतू बात बोलते रहता हैं। छात्र नेता अभिजीत तिवारी बब्लू ने शिवसेना को भाजपा के साथ विश्वास घात करने का आरोप लगाते हुए नैतिक पतन का हवाला दिया। इस मौके पर पवन पटेल पूर्व छात्रसंघ, अंकित चौबे, नितेश यादव पूर्व अध्यक्ष, राजू पटेल छत्रनेता, शनि मिश्रा, राजू मिश्रा, पीयूष पांडेय, विवेक तिवारी, शत्रुघ्न सोनी आदि रहे।