फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district will get the gift of four lane in the new year

नए साल में जिले को मिलेगी फोरलेन की सौगात

Thu, 23 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The district will get the gift of four lane in the new year
यूपी-बिहार को फोरलेन से जोड़ने को लेकर कार्य तेजी पर है। इसके लिए जिले के भरौली व बिहार के बक्सर के बीच गंगा पर नए पुल के निर्माण का कार्य तेज हो गया है। पुल पर आवागमन के लिए के लिए अप्रोच का कार्य भी जोरों पर है। एनएचएआई बक्सर के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2022 में पुल के साथ ही फोर लेन की सड़क चालू हो जाएगी। उधर, इसी स्थान पर पहले से बना पुल क्षतिग्रस्त अवस्था में 7 वर्षों से पड़ा है। इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। जिसके चलते इलाके लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लिंक रोड भरौली होते हुए बिहार को जाएगी। जिले के प्रांतीय सीमा पर भरौली स्थित गंगा पुल होकर बिहार के बक्सर में बन रहे फोरलेन की कनेक्टिवटी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से करने की तैयारी है। इसका डीपीआर बनाने का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरकण (एनएचएआई) ने कार्यदायी एजेंसी को सौंपा है। बताया जाता है कि फोरलेन की यह सड़क बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस से कनेक्ट होगी। पुल बनाने का काम पीएनसी व फोरलेन सड़क बनाने का कार्य एसपीसिंघला एजेंसी कर रही है। नए पुल पर पाए के बीच स्लैब लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, सड़क निर्माण के लिए पुल के अप्रोच का कार्य भी तेजी पर है। अप्रोच के लिए मिट्टी भरने का काम अंतिम दौर में है। एनएचएआई बक्सर के इंजीनियरों के अनुसार सड़क व पुल दिसंबर 2022 में चालू कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि नए साल में जिले को फोरलेन की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पटना व लखनऊ जाना होगा आसान
बलिया। जिले के भरौली से होकर गुजरने वाली फोर लेन चालू होने के बाद बिहार की राजधानी पटना से यूपी की राजधानी लखनऊ सीधे जुड़ जाएगी। जनपद वासियों को लखनऊ के साथ ही पटना भी जाना आसान हो जाएगा और कम समय में दूरी को तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से क्षतिग्रस्त है भरौली-बक्सर गंगा पुल
उत्तर प्रदेश के भरौली व बिहार के बक्सर तक गंगा पर स्थित कुंवर वीर बहादुर सिंह सेतु का शुभारंभ 15 जुलाई 1977 को हुआ था। बीच-बीच में कई बार पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत का कार्य कराया गया। वर्ष 2014 में एकबार फिर पुल काफी क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के आर्म्स के बीच लगे ज्वाइंटर खराब होकर नष्ट हो गए। इसके चलते दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई। हालांकि पुल के रखरखाव व मरम्मत की जिम्मेदारी बिहार सरकार के पास है। वर्ष 2014 में हो रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए समय टलता गया। 12 मई 14 को जिले में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न हुआ और इसी दिन रात में बिहार प्रशासन ने पुल को भारी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया। इसके लिए पुल के दोनों सिरे पर आठ फुट उंची लोहे की बैरिकेडिंग लगा दी गई। करीब साढ़े पांच साल पहले इलाहाबाद के एक एजेंसी को पुल मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई और महीनों तक मरम्मत कार्य चला। लेकिन आज भी स्थिति ज्यों का त्यों है।

भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे गंगा पुल का कार्य दिसंबर 2022 में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही बक्सर से भरौली के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। इसके चालू होने के बाद क्षतिग्रस्त पुल का भी मरम्मत कराया जाएगा।
- आरके तिवारी, ब्रिज इंजीनियर, एनएचएआई, बक्सर, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed