बलिया। कोरोना टीकाकरण में जनपद छह फरवरी तक प्रदेश में 25वें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि पहले कोरोना टीकाकरण में जनपद 75 वें स्थान पर था।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो 15 प्लस वाले 72 फीसदी के साथ प्रदेश में 23वें पायदान पर है। जबकि 18 प्लस वाले 92 फीसदी के साथ प्रदेश में 68वें स्थान पर है। इसी प्रकार 45 प्लस वाले 110 फीसदी के साथ प्रदेश में 19वें पायदान पर है। जबकि 60 प्लस वाले 109 फीसदी के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। जनपद में सोमवार को शाम सात बजे तक 322 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 14000 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। प्रतिदिन नगर के राजकीय इंटर कालेज, मुरली मनोहर इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज, लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज, नगर के बेदुआ व काजीपुरा स्थित अरबन अस्पताल पर भी किशोरों व किशोरियों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर सोमवार को 18 प्लस और 45 प्लस के 450 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके अलावा 22 ग्रामों में वैक्सीनेशन किया गया। हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज लोहटा, महाराजी देवी इंटर कॉलेज किडीहरापुर, एसएसएस इंटर कॉलेज भुजैनी में किशोरों को को-वैक्सीन की डोज लगाई गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि ग्रामों में कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।