फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district got 191 ANMs, will be posted at health and delivery centers

Ballia News: जिले को मिली 191 एएनएम, स्वास्थ्य व प्रसव केंद्रों पर होगी तैनाती

Fri, 09 Jun 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The district got 191 ANMs, will be posted at health and delivery centers
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार दिखेगा। शासन की ओर से 191 एएनएम की नियुक्ति जिले में की गई है। शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसके बाद सांसद के प्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल व डीएम रविन्द्र कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोराना काल में जहां हर कोई घरों में कैद रहा, वहीं एएनएम घर-घर पहुंच कर लोगों को दवा मुहैया करा रही थीं। इनके आने से अब ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार दिखेगा। हम लोग टाप थ्री में शामिल होंगे। नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। इस मौके पर उनके परिजन भी आए थे।
विज्ञापन

जिले के सैकड़ों स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के अभाव के कारण ताला बंद था। प्रसव केंद्र पर दो एएनएम की जगह एक होने पर गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय भेजना पड़ता था। 191 नवनियुक्त एएनएम की तैनाती होने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की हालत में काफी सुधार होगा। शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं व चिकित्सकीय सुविधा का लाभ आमजन को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed