फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The district administration got the residential buildings occupied free

जिला प्रशासन ने आवासीय भवनों को कराया कब्जा मुक्त

Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The district administration got the residential buildings occupied free
बलिया। कलेक्ट्रेट कालोनियों में लंबे समय से अवैध कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों ने सरकारी आवासीय भवनों को खाली कराया। हालांकि कुछ अवैध कब्जेदारों ने हो-हल्ला करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक ना चली और घर का सामान बाहर कर सरकारी कर्मियों ने कमरों में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में राजकीय कर्मियों के लिए करीब दो सौ फ्लैटस का निर्माण कराया गया है। इनमें 150 फ्लैटस तो जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को आवंटित किए गए हैं। जबकि करीब 50 फ्लैटस पर कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब बीते दिनों सरकारी कर्मचारियों ने भवन आवंटन के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से गुहार लगाई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट से अवैध कब्जा किए आवासीय भवनों को चिह्नित कर पुलिस बल के साथ खाली कराने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब पांच फ्लैटस को खाली कराया। इस दौरान नगर पालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, राजाराम, शशि प्रकाश, सनी कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

---
इन भवनों को किया गया है चिह्नित
डी/4-इस पर चकबंदी विभाग में तैनात सर्वे लेखपाल अजय यादव ने कब्जा जमाया था।
डी/6-इस पर पंदह ब्लॉक में तैनात अकाउंटेट विनोद श्रीवास्तव ने कब्जा जमाया था।
2/3- यह भवन श्वेता सिंह के नाम अलॉट था, जबकि जांच में दूसरा कोई रहते पाया गया।
ई/38- यह भवन विमला मिश्रा के नाम पर आवंटित था। जांच में अभय शंकर मिश्रा रहते मिले।
डी/17-यह भवन सींचपाल विजय बहादुर के नाम आवंटित था। जांच में यहां राहुल नाम का व्यक्ति निवास करते मिला।
2/11-यह भवन गाजीपुर जिले में तैनात राज्यकर्मी अनिल चौबे के नाम पर आवंटित है।
3/9-यह भवन कोषागार में तैनात अजीत श्रीवास्तव के नाम पर आवंटित है।
----
जिलाधिकारी के निर्देश पर आवासीय सरकारी भवनों पर कब्जा जमाए लोगों से पांच भवन खाली कराए गए हैं। शेष भवनों को जल्द ही खाली कराया जाएगा। अगर कोई जबर्दस्ती करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed