{"_id":"67fe9752c172fe5bc70494f0","slug":"the-difference-in-the-name-will-be-resolved-through-the-lekhpals-portal-ballia-news-c-190-1-svns1007-137705-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नाम में अंतर का लेखपाल के पोर्टल से होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नाम में अंतर का लेखपाल के पोर्टल से होगा समाधान
विज्ञापन
बलिया। प्रशासनिक कवायद के बावजूद जिले में 1.80 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकीं है। वहीं, इसमें किसानों के नाम मिसमैच की समस्या को देखते हुए शासन ने लेखपाल के पोर्टल के जरिये समाधान कर दिया है। इसके लिए पहले जन सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि जन सेवा केंद्र संचालक हीलाहवाली करेंगे तो उनका लाइसेंस निरस्त होगा।
फार्मर रजिस्ट्रेशन योजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है, इससे किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने और सरकार को आंकड़ों के आधार पर योजना का लाभ देने में आसानी होती है। जिले में 4 लाख 50 हजार 873 किसानों को रजिस्ट्रेशन करना है, अब तक 1,80, 784 किसानों ने रजिस्ट्री करा ली है। 30 अप्रैल तक इसे शत-प्रतिशत करने की कवायद की जा रही है।
रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड,मोबाइल नंबर और खतौनी की जरूरत होती है। पीएम सम्मान निधि लेने वाले किसान रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लेकिन, कुछ किसान इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं, कुछ किसान जन सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं तो आधार और खतौनी में दर्ज नाम मिसमैच हो जा रहा है। अब इस समस्या के समाधान के लिए विकल्प तैयार कर लिया गया है। उप निदेशक कृषि मनीष सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के समय नाम मिसमैच होने पर उसे लेखपाल के पोर्टल पर ट्रांसफर करना होगा। लेखपाल के भौतिक सत्यापन के बाद नंबर मिल जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण सहित कृषि और उद्यान विभाग से मिलने वाले अनुदान, फसल बीमा, किसान दुर्घटना बीमा योजना, दैवीय आपदा सहायता सहित अहेतुक सहायता प्राप्त करने सहित योजनाओं और अनुदान का लाभ आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
000
फार्मर रजिस्ट्री के लिए तय किया सीएससी का लक्ष्य
फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएससी पर जाति, आय, निवास सहित अन्य कार्य के लिए आने वाले किसानों का पहले फार्मर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सीएससी का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
000
हीलाहवाली पर निरस्त होगा लाइसेंस
फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। पीएम सम्मान निधि के लाभार्थी के साथ सभी किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना है। इसमें सीएससी संचालक यदि हीलाहवाली करेंगे तो उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
000
वर्जन
फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले की सभी तहसीलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। इसमें लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही सीएससी संचालक यदि हीलाहवाली करेंगे तो उनके लाइसेंस भी निरस्त कर दिए जाएंगे।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम।
-- -- -- -- -- -- --