{"_id":"67e40b4fcb28b4cfee0326e2","slug":"the-depot-is-being-run-on-the-road-people-are-forced-to-wait-for-buses-under-the-open-sky-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : सड़क पर ही संचालित हो रहा डिपो, खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : सड़क पर ही संचालित हो रहा डिपो, खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना मजबूरी
Wed, 26 Mar 2025 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:42 PM IST
सार
डिपो के नए भवन के निर्माण के चलते डिपो सड़क पर संचालित हो रहा है। नतीजा खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना यात्रियों की मजबूरी बन रहा है। तेज धूप के कारण अब उचित व्यवस्था की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गर्मी में रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को दिक्कत हो रही है। रोडवेज बस डिपो के नव निर्माण के कारण यहां पर यात्री सुविधाएं नदारद हैं। हालत यह है कि खुले आसमान में लोग बसों का इंतजार कर रहे हैं। डिपो के पास ही सरकारी बसें सड़क पर लगती हैं। यात्री सड़क पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। उनके लिए न पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने का स्थल।
विज्ञापन
वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर व आगरा तक की बसों का संचालन होता है। सड़क पर ही बसें यात्रियों को बैठाती हैं। इसके बाद परिवहन निगम की तरफ से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है, जिसके चलते यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे उपेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज डिपो पर न पानी की व्यवस्था है और न ही छांव की। अक्सर बसों के देरी से आने और खराब होने दिक्कत होती है। लखनऊ जाने के लिए इंतजार कर रहे विनोद सिंह ने बताया कि डिपो पर पूछताछ केंद्र तक की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
परिवार संग यात्रा के दौरान सड़क पर खड़ा होना पड़ रहा है। टहल कर समय काट रहे हैं। आजमगढ़ के बस का इंतजार कर रहे विजेंद्र पांडेय ने बताया कि धूप में खड़ा होकर बस का इंतजार करना मजबूरी है। पानी खरीद कर पीना मजबूरी बनी हुई है।
एआरएम अजय कुमार ने बताया कि डिपो के नव निर्माण के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से बसों के संचालन व यात्रियों के बैठने के लिए अस्थाई जगह की तलाश की जा रही है। प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है।