फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The death of the public service center operator injured in the robbery

लूट में घायल जनसेवा केंद्र संचालक की मौत

Fri, 20 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The death of the public service center operator injured in the robbery
नगरा। लूट में घायल थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर स्थित जनसेवा केन्द्र संचालक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीन बदमाशों को पुलिस पकड़ कर थाने लाई है। घटना में शामिल बाइक और नगदी बरामद करने का दावा किया जा रहा है। तीनों बदमाशों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खपटही (मलप) निवासी सत्येन्द्र कुमार चौहान मलप चट्टी पर जनसेवा केन्द्र चलाता है। 17 मई की रात को आठ बजे सीएसपी संचालक जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहा था। खपटही डीह बाबा के स्थान के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोककर बैग छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा बाइक व बैग लेकर भाग गए थे। फ्रेंचाइजी संचालक के भांजे के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। घटना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी व सीओ रसड़ा पहुंचकर जानकारी हासिल की तथा पुलिस को तत्काल खुलासा करने का निर्देश दिया था। पुलिस जांच पड़ताल के बाद तीन बदमाशों को पकड़ कर थाने ले आई तथा पूछताछ कर रही है। साथ ही उनकी अपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है। पकड़े गए संदिग्धों में दो नगरा थाना व एक भीमपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ के बाद नगदी व बाइक बरामद का दावा कर रही है। उधर बदमाशों की मारपीट में गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक सत्येन्द्र कुमार चौहान की मऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। सत्येंद्र दो भाइयों में छोटा था। तीन बच्चे हैं। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ शिव नरायन वैस ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। परिजन अभी रास्ते में हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed